गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर का मकान आज होगा कुर्क,कोर्ट ने दिया था आदेश

गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर का मकान आज होगा कुर्क,कोर्ट ने दिया था आदेश

प्रयागराज। गुड्डू मुस्लिम का मकान चकिया इलाके के चकनिरातुल, जबकि साबिर का घर पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली स्थित मरियाडीह गांव में है। अदालत ने करीब एक महीने पहले दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने का आदेश जारी दिया था।

rajeshswari

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर के मकान को पुलिस शनिवार को कुर्क करेगी। दोनों आरोपी उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इनके ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

अदालत ने करीब एक महीने पहले दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने का आदेश जारी दिया था। पुलिस किसी भी समय पहुंचकर दोनों के मकान को कुर्क कर सकती है। गुड्डू मुस्लिम का मकान चकिया इलाके के चकनिरातुल, जबकि साबिर का घर पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली स्थित मरियाडीह गांव में है।

इसे भी पढ़े   2 हजार के नोट बदलने के खिलाफ याचिकाकर्ता की दलील- 'भ्रष्टाचारियों को होगा फायदा',दिल्ली HC ने सुरक्षित रखा आदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *