दीवाल गिरने से पांच महिला एवं दो बच्चों की दुखद मृत्यु

दीवाल गिरने से पांच महिला एवं दो बच्चों की दुखद मृत्यु
  • मुख्यमंत्री ने घोसी में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों को दो लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता के दिए निर्देश ।
  • घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश- मुख्यमंत्री

घायलों के इलाज का पूरा खर्चा राज्य सरकार करेगी वहन- मुख्यमंत्री

rajeshswari

मऊ। (जनवार्ता) जनपद में शुक्रवार को घोसी के मदापुर समसपुर स्थित मुहल्ले में दीवाल गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में पांच महिला एवं दो बच्चों सहित कुल 7 लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50-50 हज़ार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने घायलों का पूरा इलाज राज्य सरकार के खर्चे पर कराने के भी निर्देश दिए हैं। कल हुई इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पूरी घटना की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो भी इस घटना का दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े   पैकेज्ड फूड बनाने वाली कंपनी बांटेगी बोनस शेयर,तगड़ा रिटर्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *