जयंत चौधरी लड़ेंगे राज्य सभा चुनाव,सपा-आरएलडी गठबंधन से होंगे उम्मीदवार

जयंत चौधरी लड़ेंगे राज्य सभा चुनाव,सपा-आरएलडी गठबंधन से होंगे उम्मीदवार

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी यूपी से SP-RLD से राज्य सभा के उम्मीदवार होंगे। समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव राज्यसभा नही जाएंगी।

rajeshswari

पार्टी ने ट्वीट करके दी जानकारी
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा,’जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल से राज्य सभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।’ इससे पहले ये खबरें सामने आ रही थीं कि सपा डिंपल यादव को राज्य सभा भेज सकती है। लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने जयंत चौधरी के नाम का ऐलान कर दिया।

कपिल सिब्बल ने भी भरा राज्य सभा का पर्चा
बता दें कि बीते बुधवार को सीनियर पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्य सभा का पर्चा भरा था।. उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की है। अब जयंत चौधरी का भी राज्य सभा के लिए नाम फाइनल हो गया है।
यूपी में 11 राज्य सभा सीटों पर चुनाव

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर राज्य सभा के चुनाव होने हैं।. इसमें से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) सात जबकि समाजवादी पार्टी (SP) तीन सीटें जीत सकती हैं. वहीं 11वीं सीट के लिए दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़े   4 महीने के इस बच्चे को दादा जी ने दे दिए 240 करोड़ के शेयर… आखिर कौन है ये खुशनसीब नवजात!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *