कांग्रेस नेता एवं पूर्व सभासद का निधन

कांग्रेस नेता एवं पूर्व सभासद का निधन

जौनपुर। कांग्रेस के नेता एवं पूर्व सभासद सतीशी कुमार सोनकर का दिल्ली में उपचार के दौरान आज बुधवार को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर जनपद पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया तो कांग्रेस जनो में शोक छा गया। सतीश के निधन की खबर वायरल होते ही शुभ चिन्तक और कांग्रेस जन शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर बड़ी तादाद में पहुंचे। खबर है कि उनकी डेड बाडी दिल्ली से जौनपुर लाई जा रही है।

rajeshswari

सतीश सोनकर अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत कांग्रेस से किए और जीवन के अंतिम समय तक कांग्रेसी ही बने रहे। नगर पालिका के सभासद के यूथ कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी और सहकारी बैंक के डायरेक्टर रहे है। उनके निधन से कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा था। विगत एक सप्ताह पहले उनकी तबीयत खराब हुई और उपचार के लिए दिल्ली गये थे जहां अन्तिम सांस लिये है। खबर है कि दाह-संस्कार राम घाट पर किया जायेगा।

इसे भी पढ़े   इन क्षेत्रों में है नौकरी तो होगी Life Set;जानें वो बेस्ट टॉप नौकरियां जो देती है लाखों का पैकेज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *