अनियंत्रित कार घुसी जनरल स्टोर के दुकान में

अनियंत्रित कार घुसी जनरल स्टोर के दुकान में

वाराणसी(जनवार्ता)। मंडुवाडीह थानांतर्गत बरेका कन्दवा गेट के सामने मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बन्द जनरल स्टोर के शटर में भीड़ गयी जिसके चपेट में आने से एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक हुंडई कार जिसमे सवार युवक सम्भवतः कार चलाना सीख रहा था अभी बरेका के कन्दवा गेट के समीप ही पहुँची थी तभी अनियंत्रित होकर गेट के ठीक सामने स्थित एक बन्द जनरल स्टोर के शटर में जा घुसी संजोग रहा कि कुछ देर पहले ही जनरल स्टोर संचालक दुकान बंद कर कहीं गया था। मौके पर पहुची बरेका पुलिस चालक को पुलिस चौकी ले गयी।चौकी प्रभारी सुरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि दूसरे पक्ष को बुलाया गया जहां आपस में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   यशवंत सिन्हा टीएमसी से हुए बाहर,हो सकते हैं विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *