एयर शो से पहले 30 किमी दायरे में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

एयर शो से पहले 30 किमी दायरे में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर प्रस्तावित एरियल डिस्प्ले-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एयर शो के दौरान विमानों से बर्ड हिट की आशंका को देखते हुए नमो घाट के आसपास करीब 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में 19 अक्टूबर से कार्यक्रम की समाप्ति तक मांस-मछली की बिक्री और कटिंग पर रोक रहेगी। नगर निगम ने यह निर्णय पक्षियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया है।

rajeshswari


उत्तर प्रदेश सरकार ने एयर शो को ‘स्टेट इवेंट’ घोषित किया है। मुख्य हवाई प्रदर्शन 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है, जबकि 26 अक्टूबर को रिजर्व डे रखा गया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि आयोजन को सुरक्षित और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।


एयर शो के दौरान 20 से 26 अक्टूबर तक नमो घाट और आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। गंगा में गहरे पानी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। घाटों से नदी की ओर जाने वाले संवेदनशील रास्तों पर भी अवरोधक लगाए जाएंगे, ताकि दर्शक गहरे पानी में न पहुंचें।
दर्शकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नमो घाट और आसपास पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट भी लगाए जाएंगे। नगर निगम ने इनकी नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है। प्रशासन का उद्देश्य एयर शो के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था करना है।

इसे भी पढ़े   मंडी जिला परिषद व नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *