विद्युत पोल से टकराकर ट्रक पलटी ,चालक,खलासी घायल

विद्युत पोल से टकराकर ट्रक पलटी ,चालक,खलासी घायल

मिर्जापुर। मड़िहान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार के भोर कलवारी, लालगंज मार्ग बेदौली गांव के पास राखड लादकर जा रही ट्रक बिजली के खम्भे से टकराकर पलट गई। जिससे ट्रक चालक समेत खलासी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक कलवारी के तरफ से लालगंज की तरफ राखड लादकर जा रही थी । बेदौली गांव में अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। जिससे चालक खलासी दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों के मदद से घायलों को व्यक्तिगत चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कमाई का मौका! अगले हफ्ते आ रहा तीन बड़ी कंपनियों का आईपीओ,2200 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *