शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से मचा हड़कंप,तेजाब कारोबारी के घर में हादसा

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से मचा हड़कंप,तेजाब कारोबारी के घर में हादसा

वाराणसी। के चौक थाना क्षेत्र में बुधवार को तेजाब कारोबारी की घर शार्ट सर्किट से आग लग गई। चिंगारी से उठी आग तेजाब की केन पर गिरी और आग विकाराल हो गई।

rajeshswari

परिजनों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।आग लगने से हड़कंप मच गया, आग की विकरालता को देखते हुए आनन फानन सभी घर से बाहर निकल आए।

सूचना पाकर पियरी पुलिस मौके पर पहुंची,साथ ही चेतगंज से फायर ब्रिगेड बुलाई। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।

चौक थाना क्षेत्र के पियरी में भुलेटिन मंदिर के पास मेवा चौहान पुत्र लुटावन चौहान का आवास है। मेवा चौहान तेजाब के कारोबारी है, दुकान के अलावा अधिक स्टॉक आने पर तेजाब घर पर भी रखते हैं। दो दिन पहले आई खेप की केन घर पर रखवा दी थी। बुधवार को अचानक उसके घर शार्ट सर्किट हो गया, परिजन सभी अंदर थे।

इसे भी पढ़े   काशी ने लहराया परचम: बनारसी लंगड़ा आम और पान को मिला GI टैग, आदमचीनी चावल और रामनगर का भंटा भी हुआ शामिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *