वाणी पर नियंत्रण से मिलेगा कुबेर का खजाना
वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रेरक वक्ता राजेश्वरी मोदी ‘राज दीदी’ ने कहा कि वाणी पर नियंत्रण ही व्यक्ति को असली कुबेर के खजाने के करीब ले जाता है। झूठ, आत्मप्रशंसा, निंदा, गर्व और दोषारोपण से दूर रहकर जीवन में आत्मीय सुख पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को वाणी का अनमोल वरदान मिला है, इसलिए इसका संयमित उपयोग जरूरी है। जीवन की सार्थकता उसकी लंबाई नहीं, बल्कि उसे जीने के तरीके से तय होती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार और शंखनाद से हुआ। भजनों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। इस दौरान नारायण रेकी सत्संग परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

