खराब मौसम के चलते मुंबई-रांची विमान वाराणसी डायवर्ट

खराब मौसम के चलते मुंबई-रांची विमान वाराणसी डायवर्ट

मौसम साफ होने पर रांची रवाना

वाराणसी (जनवार्ता)। खराब मौसम के कारण मुंबई से रांची जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को रविवार सुबह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर के लिए डायवर्ट करना पड़ा। विमान सुबह करीब 9:05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। विमान में 148 यात्री सवार थे।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान संख्या आईएक्स-1237 ने रविवार सुबह 6:17 बजे मुंबई से रांची के लिए उड़ान भरी थी। विमान को सुबह करीब 8:20 बजे रांची पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते रांची एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसके बाद विमान कुछ समय तक रांची के हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाता रहा।

स्थिति को देखते हुए चालक दल ने वाराणसी एयरपोर्ट की एटीसी से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस दौरान सभी यात्री विमान के अंदर ही रहे। एयरपोर्ट पर विमान में ईंधन भी भरा गया।

बाद में रांची में मौसम साफ होने की सूचना मिलने पर विमान ने करीब 10:05 बजे बाबतपुर से दोबारा रांची के लिए उड़ान भरी। विमान के सुरक्षित रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़े   स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 का वाराणसी मंडल में शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *