बिना लिखित आदेश नई पीढ़ी संवाद कार्यक्रम रोकने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

बिना लिखित आदेश नई पीढ़ी संवाद कार्यक्रम रोकने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर वाराणसी पुलिस प्रशासन पर शास्त्री घाट पर प्रस्तावित ‘नई पीढ़ी संवाद’ कार्यक्रम को बिना किसी लिखित आदेश के रोकने का आरोप लगाया।

rajeshswari

विजय शंकर पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दिए जाने की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से उठाया गया यह कदम लोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोक लगाने वाला है। उन्होंने इसे अधिनायकवादी और तानाशाहीपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि ‘नई पीढ़ी संवाद’ कार्यक्रम की अगली तिथि जल्द तय कर इसकी घोषणा की जाएगी। आयोजकों ने प्रशासन से कार्यक्रम को रोकने के कारणों को स्पष्ट करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

पत्रकार वार्ता में बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, आनंद मिश्रा, अरविंद किशोर राय, अविनाश मिश्रा, कमलाकांत पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   बंगाल में बदलती हवा! 5 ‘M’ फैक्टर से चुनावी रण में टीएमसी पर भारी पड़ती दिखी भाजपा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *