हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के मुख्यमंत्री,जेल से रिहा होने के बाद ली CM पद की शपथ

हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के मुख्यमंत्री,जेल से रिहा होने के बाद ली CM पद की शपथ

झारखंड। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार की शाम यहां राजभवन में राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

rajeshswari

झामुमो ने इससे पहले दिन में बताया था कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और वह सात जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। झामुमो नीत गठबंधन ने बाद में फैसला किया कि सोरेन आज (बृहस्पतिवार) ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चंपई सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और धनशोधन के एक मामले में जमानत पर रिहा हुए हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

इसे भी पढ़े   5500 KMPH की स्पीड,बस 6 मीटर की दूरी…चीनी विमान के सामने आया US फाइटर जेट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *