आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मवेशी की मौत,महिला झुलसीं

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मवेशी की मौत,महिला झुलसीं

मिर्जापुर। मिर्जापुर मड़िहान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुसम्हा गांव के सिवान में सोमवार के दोपहर गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान एकाएक आकाशीय बिजली के गिरने से, पास में चर रहा एक मवेशी चपेट में आकर मौत की घाट उतर गया। वहीं मवेशी चराने गयी महिला बिजली की चपेट में आकर झुलस कर घायल हो गयीं। जानकारी के अनुसार निशा देबी पत्नी मनोज उम्र 35 वर्ष ग्राम कुसम्हा की निवासिनी है। सोमवार के दोपहर अपने मवेशियों को लेकर सिवान में चराने गयी थी। एकाएक गरज चमक के साथ बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक मवेशी की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। चरवाही महिला चपेट में आकर घायल हो गयीं। परिजनों के द्बारा घायल महिला को आनन फानन में मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। इलाज जारी है। इस संबंध डाक्टर महेंद्र चौधरी ने बताया कि घायल महिला ख़तरे से बाहर है। समाचार लिखे जाने तक महिला का इलाज जारी था।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन 373वें दिन भी जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *