माही विज को हुआ चिकनगुनिया तो अस्पताल में हुईं भर्ती,लंबे समय से तेज बुखार और…

माही विज को हुआ चिकनगुनिया तो अस्पताल में हुईं भर्ती,लंबे समय से तेज बुखार और…

नई दिल्ली। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज, जिन्होंने ‘बालिका वधू’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे सीरियल्स से पॉप्युलैरिटी हासिल की है। वह अब अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें चिकनगुनिया हुआ, जिसके बाद फौरन मुंबई में उन्हें एडमिट करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबे समय से उनकी तबीयत सही नहीं चल रही थी। टेस्ट में इस बात का पता चला।

rajeshswari

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस माही विज की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें जोड़ों में बहुत दर्द और तेज बुखार था। तभी उन्होंने डॉक्टर को दिखाने का फैसला किया। वहां उनके कुछ टेस्ट्स हुए, जिसके बाद पता चला कि उन्हें चिकनगुनिया है।

माही विज ने 3 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर अपनी इस बीमारी के बारे में बताया। अस्पताल के बेड पर बैठे हुए उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह खिड़की के बाहर देख रही हैं और उनकी पीठ कैमरे की तरफ है। उन्होंने इसके साथ कुछ लिखा नहीं, क्योंकि ये एक फोटो ही काफी कुछ बयां कर रही है।

पिता ने शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इनकी बेटी तारा का ध्यान जय भानुशाली और परिवार के अन्य सदस्य रख रहे हैं। इसके पहले ये चर्चा में तब आई थीं, जब इन्होने पिता को नहलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। बताया था कि 10 दिन वह बीमार रहे। और उन्होंने ही उनकी देखभाल की थी।

माही विज के पति और बच्चे
माही विज ने ‘लागी तुझसे लगन’ में नकुशा और ‘बालिका वधू’ में नंदिनी का रोल निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने 2011 में एक्टर जय भानुशाली से शादी की थी और 2017 में हाउसहेल्प के बच्चों राजवीर और खुशी को गोद ले लिया था। इसके बाद इन्हें 2019 में IVF के जरिए बेटी तारा हुई थी।

इसे भी पढ़े   जाते-जाते भी 2023 दे रहा कमाई के बंपर मौके,1 जनवरी से पहले आ रहे ये IPO
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *