अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जौनपुर। शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बड़ौना गांव स्थित मलहज मोड़ के पास हुआ। युवक अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक सरपतहां थाना क्षेत्र के सुईथाकलां गांव निवासी विनोद मिश्रा शनिवार रात शाहगंज से घर वापस लौट रहे थे। अभी वो अपनी बाइक से बड़ौना गांव स्थित मलहाज मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। युवक वहीं सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

इसे भी पढ़े   जेल में बंद माफिया अतीक के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज,रंगदारी और हमला करने का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *