भैठौली दुर्गा मंदिर से लाखों के मुकुट व सामान चोरी

भैठौली दुर्गा मंदिर से लाखों के मुकुट व सामान चोरी

वाराणसी। चोलापुर थानाक्षेत्र के भैठौली गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर से चोरों ने लाखों के मुकुट व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र में भैठौली गांव में प्राचीन माता दुर्गा का मंदिर है। जहां नवरात्र के दिनों में दूर दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस नवरात्र में भी दर्शनार्थियों की हजारों की भीड़ लग रही है। इसी बीच रात मौका पाकर चोरों ने मंदिर से एक सोने का मुकुट, सोने का हार, तीन चांदी का मुकुट, एक चांदी का छात्र, 5 दानपात्र जिसने करीब 2 लाख रुपए थे और एक सोने नथिया कुल लगभग 25 लख रुपए के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी मंदिर की साफ सफाई करने व पूजा करने पहुंचे तब मंदिर का नजारा देख सन्न रह गए देखते ही देखते यह जानकारी पूरी क्षेत्र में दौड़ गई और दर्शनार्थियों और क्षेत्र वासियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पहुंची चोलापुर पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जांच में जुट गई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मुजफ्फरनगर के गंगा बैराज में मिली एक दिन की नवजात कराया गया भर्ती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *