वाराणसी : खंभा हटाने के दौरान करंट से किशोर की मौत दो युवक झुलसे

वाराणसी : खंभा हटाने के दौरान करंट से किशोर की मौत दो युवक झुलसे

इमाम चौक पर हादसा, बचाने पहुंचे दो युवक भी आए करंट की चपेट में

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका थाना क्षेत्र के नरिया स्थित इमाम चौक पर रविवार रात खंभा हटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे दो युवक झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari

मृतक की पहचान भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित फारूकी नगर निवासी शमशाद (14) पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शहीद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 10:30 बजे शमशाद इमाम चौक पर खंभा हटाने के काम में लगा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए पहुंचे इब्राहिम उर्फ राहुल और बबलू भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने शमशाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायल युवकों की हालत सामान्य बताई गई है।

बताया गया कि शमशाद के पिता और बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी मां और बहन के साथ रहता था। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े   भारत विकास परिषद, काशी ने अपना घर आश्रम में बांटी खुशियां
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *