रेत की तरह फिसल रही क्रिप्टोकरेंसी की कीमत! एक महीने में ही बदल गया सीन,किसने किया ज्यादा नुकसान

रेत की तरह फिसल रही क्रिप्टोकरेंसी की कीमत! एक महीने में ही बदल गया सीन,किसने किया ज्यादा नुकसान

नई दिल्ली क्रिप्टोकरेंसी की कीमत फिर से गिरने लगी है। गुरुवार को कई क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट आई। कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पिछले एक महीने में काफी गिर गई है। जबकि 5 नवंबर को डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद इसमें काफी तेजी आई थी। डॉगकॉइन की कीमत तो रॉकेट बन गई थी। एक महीने में ही इसने 150 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया था। लेकिन अब पिछले एक महीने में सीन पूरी तरह बदल गया है।

rajeshswari

आज गुरुवार को बिटकॉइन, इथेरियम, डॉगकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट आई। शाम 5 बजे तक बिटकॉइन की कीमत करीब 5 फीसदी तक गिर गई थी। वहीं इथेरियम में 4 फीसदी तक की गिरावट आई। इसके अलावा डॉगकॉइन में 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। डॉगकॉइन को एलन मस्क की फेवरेट क्रिप्टोकरेंसी माना जाता है।

एक महीने में कहां आ गई कीमत?
बिटकॉइन : 5 नवंबर को इसकी कीमत 5746631 रुपये थी। एक महीने बाद 5 दिसंबर को इसकी कीमत 52 फीसदी बढ़कर 8742984 रुपये हो गई थी। लेकिन पिछले एक महीने में सीन बदल गया है। बिटकॉइन की कीमत अभी (गुरुवार को शाम 5 बजे) 8136919 रुपये थी। पिछले एक महीने में इसमें सिर्फ 2.29% की तेजी आई है।

इथेरियम : यह बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी है। 5 नवंबर को इसकी कीमत 204151 रुपये थी। 5 दिसंबर को यह करीब 60 फीसदी बढ़कर 326278 रुपये पर आ गई थी। लेकिन पिछले एक महीने में इसमें भी गिरावट आई है। गुरुवार शाम 5 बजे इसकी कीमत 287516 रुपये थी। ऐसे में इसमें पिछले एक महीने में 0.28% की गिरावट आई है।

इसे भी पढ़े   व्यापारी से 7 लाख के ब्याज के एवज में वसूल लिए 70 लाख

डॉगकॉइन: ट्रंप की जीत के बाद यह क्रिप्टोकरेंसी काफी तेजी से भागी थी। 5 नवंबर को इसकी कीमत 13.61 रुपये थी। एक महीने बाद यह 39.26 रुपये पर पहुंच गई। इसमें एक महीने में निवेशकों को 188 फीसदी का रिटर्न दे दिया। लेकिन पिछले एक महीने में इसी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। गुरुवार शाम 5 बजे इसकी कीमत 26.97 रुपये थी। पिछले एक महीने में यह करीब 21 फीसदी गिर गई है।

क्या होगा आगे?
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। इससे क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि जानकारों के मुताबिक इसमें आने वाले दिनों में तेजी दिखाई दे सकती है। ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगे। इसके बाद वे कुछ ऐसी घोषणाएं कर सकते हें जो क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में हों। ऐसा होने पर क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में तेजी आ सकती है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *