सूरत से भागकर नागपुर पहुंचे विधायक देशमुख:बोले-मुझे जबरन इंजेक्शन लगाया…-

सूरत से भागकर नागपुर पहुंचे विधायक देशमुख:बोले-मुझे जबरन इंजेक्शन लगाया…-

सूरत। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच सूरत होटल से शिवसेना विधायक नितिन देशमुख भागकर नागपुर पहुंच गए हैं। नागपुर पहुंचने के बाद विधायक देशमुख ने कहा कि मुझे अस्पताल ले जाने के बाद 20 से 25 लोगों ने जबरन इंजेक्शन लगाया। वे इंजेक्शन क्या थे, मुझे नहीं पता। उन्होंने आगे कहा- मुझे बेहोश करने की कोशिश की गई, जिससे मैं कुछ समझ नहीं पाऊं। मैं उद्धव ठाकरे का शिवसैनिक था,शिवसेना में रहूंगा।

rajeshswari

सूरत के स्थानीय शिवसेना नेता परेश खेर ने मीडिया को बताया कि नितिन देशमुख होटल से निकलकर एक चौराहे पर आए, जहां उन्होंने हम लोगों से मुंबई जाने के लिए मदद मांगी। हम लोग जब तक चौराहे पर पहुंचे, तब तक उन्हें पुलिस पकड़कर होटल ले जा रही थी। हम लोग भी उनके पीछे-पीछे चल दिए, लेकिन होटल के बार हमें रोक दिया गया।

होटल में हंगामे के बाद पुलिस ने पीटा
शिवसेना ने दावा किया है कि होटल में जब नितिन मुंबई जाने को लेकर हंगामा कर रहे थे, तो उस वक्त पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पीटा। वहीं भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक होटल में हंगामे के दौरान लोकल पुलिस ऑफिसर और विधायक के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राउत बोले- नितिन को हर्ट अटैक आया
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि नितिन देशमुख को सूरत की होटल में हर्ट अटैक आया है, लेकिन भाजपा के लोग उन्हें बंधक बनाकर रखे हुए हैं। राउत ने आगे कहा- उनके 9 विधायकों का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की पूरी जांच करेगी। 9 विधायक वापस मुंबई आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें वापस नहीं आने दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   आ गया Mobile Cooler,चुंबक की तरह जाएगा फोन पर चिपक,मिलेगी बर्फ जैसी ठंडक

पत्नी ने कराई गुमशुदगी की शिकायत
इधर,मंगलवार को नितिन देशमुख की पत्नी प्रांजलि ने अकोला पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। प्रांजलि ने शिकायत में कहा- उनके पति मंगलवार सुबह तक अकोला में अपने घर आने वाले थे,लेकिन सोमवार शाम से ही उनका फोन नहीं लग रहा है। मेरे पति लापता हो गए हैं और उनकी जान को खतरा है।

40 विधायक सूरत से गुवाहाटी एयरलिफ्ट
सियासी घमासान के दूसरे दिन एकनाथ शिंदे समेत 40 बागी विधायक स्पेशल फ्लाइट से गुवाहाटी पहुंचे। भाजपा के नेताओं ने उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट के बाहर तीन बसों से उन्हें होटल ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *