ऑटो-ट्रक की टक्कर में महिला समेत दो की मौत और 9 घायल

ऑटो-ट्रक की टक्कर में महिला समेत दो की मौत और 9 घायल

वाराणसी। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना के पास ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में महिला सहित दो की मौत हो गई। घटना में नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया गया। जहां से डाक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ऑट को कब्जे में लेकर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

rajeshswari

बिरनो थाना क्षेत्र के तियरा गांव के नंदू बांसफोर बुधवार को बेटी काजल की शादी के लिए लड़का देखने ऑटो से वाराणसी आया था। गुरुवार सुबह वापस लौटते समय सिधौना के पास ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार रामजी (40) और पन्ना देवी (35) की मौत हो गई। मंजू (3), तारा (38), नंदू (40), बिल्लू (5), पन्ना देवी, धर्मेंद्र (22), विशाल, उर्मिला (35), चंपा (35), हरिश्चंद्र उर्फ गांधी (40) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया गया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़े   हुकुलगंज-सिकरौल में अवैध निर्माण बना हादसे की वजह, वीडीए सख्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *