स्टांप राज्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

स्टांप राज्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने रविवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने शहर उत्तरी विधानसभा के वार्ड दानियालपुर स्थित नवोदय पब्लिक स्कूल में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है।

rajeshswari

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को तत्काल राहत शिविरों में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, राहत शिविरों में स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रभावित लोगों की सूची तैयार कर उन्हें सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर पार्षद जितेंद्र कुशवाहा, सुशील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, अतुल सिंह, सुरेंद्र जी, मनोज जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   चिरईगांव में पशु चिकित्सा अधिकारी ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ, 760 पशुओं का एफएमडी टीकाकरण किया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *