मां-बेटी का एक ही प्रेमी, पति की हत्या कर आंगन में दफनाया शव

मां-बेटी का एक ही प्रेमी, पति की हत्या कर आंगन में दफनाया शव

भागलपुर (जनवार्ता) : सन्हौला थाना क्षेत्र के बड़ी रमासी गांव में एक चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है। मां और बेटी का एक ही युवक से अवैध संबंध चल रहा था। पति द्वारा संबंध संदिग्ध होने पर दोनों ने मिलकर प्रेमी के साथ साजिश रच पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को घर के आंगन में ही दफना दिया।

rajeshswari

मृतक कैलू यादव का सबसे बड़ा बेटा दयानंद कुमार सोमवार को बांका जिले के रजौन से घर पहुंचा तो पिता को गायब पाया। मां सरिता देवी और बहन जूली से पूछताछ करने पर दोनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद दयानंद ने ग्रामीणों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिरकार वह सन्हौला थाने पहुंचकर पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने लगा।

इसी दौरान सरिता देवी और जूली भी थाने पहुंच गईं। तीनों रिपोर्ट लिखवा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि कैलू यादव के घर के आंगन से दुर्गंध आ रही है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आंगन में खुदाई कर शव बरामद कर लिया। शव को ईंटों से ढककर छिपाया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने थाने से लौट रही मां-बेटी को रास्ते में पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सरिता देवी होटल चलाती थीं। इसी दौरान पलवा गांव निवासी दिनेश यादव उनके होटल और घर आने-जाने लगा। धीरे-धीरे दिनेश का सरिता देवी के साथ-साथ उनकी बेटी जूली से भी अवैध संबंध बन गया। एक माह पहले कैलू ने पत्नी और दिनेश को संदिग्ध अवस्था में देख लिया था, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होने लगे।

इसे भी पढ़े   संसद परिसर में सोनिया-स्मृति के बीच नोकझोंक:स्मृति से सोनिया बोलीं-डोंट टॉक टु मी…

शुक्रवार की रात जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, तब मां सरिता देवी, बेटी जूली और प्रेमी दिनेश ने मिलकर कैलू यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने शव को आंगन में गड्ढा खोदकर दफना दिया और जगह को ईंटों से ढक दिया।

पुलिस ने सरिता देवी और जूली को गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *