चंदौली : नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी

चंदौली : नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी

चंदौली (जनवार्ता) | सैयदराजा थाना क्षेत्र के हथियानी गांव के पास शुक्रवार को नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विजयपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। नहर में शव के साथ उनकी बाइक भी मिली, जिससे यह आशंका और गहराई कि यह केवल दुर्घटना नहीं, कोई गहरी घटना भी हो सकती है।

rajeshswari

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। राजेन्द्र की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र शुक्रवार को सुबह अपनी बाइक से किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे, लेकिन देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे। इस बीच हथियानी गांव के पास नहर में एक शव और बाइक दिखाई देने की सूचना मिलने पर गांववालों ने पुलिस को सूचना दी।

उपनिरीक्षक अरुणेश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटना प्रतीत होता है। अनुमान है कि बाइक अनियंत्रित हो गई होगी, जिससे राजेन्द्र सीधे नहर में गिर पड़े और डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, घटना की वास्तविकता का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   तकनीक के युग में हिंदी रोजगार से जुड़ रही – प्रो. अलका सिंह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *