रामनगीना फार्मेसी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर अश्लील डांस का हंगामा, वीडियो वायरल!

रामनगीना फार्मेसी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर अश्लील डांस का हंगामा, वीडियो वायरल!

भाजपा मंडल अध्यक्ष और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग

rajeshswari

दुद्धी (सोनभद्र)। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले कॉलेज में अश्लीलता का तांडव! सोनभद्र जिले के **रामनगीना फार्मेसी कॉलेज मझौली** में **शिक्षक दिवस** पर भोजपुरी के अश्लील गानों— *“राजा जी के दिलवा टूट जाई”* और *“लगा दिही चोलिया के हुक राजा जी”*—पर अध्यापकों व छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया।
इसका वीडियो वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

📌 **स्थानीय लोगों का आरोप** है कि गरीब आदिवासी परिवार अपने बच्चों को शिक्षा और संस्कार के लिए कॉलेज भेजते हैं, लेकिन यहां शिक्षक व छात्र-छात्राओं के साथ डीजे की धुन पर अश्लील नृत्य हो रहा है। इससे शिक्षा जगत की साख पर बट्टा लग रहा है और समाज में अराजकता फैल रही है।

मंडल अध्यक्ष और एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आक्रोश

शनिवार को **सम्पूर्ण समाधान दिवस** में भाजपा मंडल अध्यक्ष **दीपक कुमार** ने एडीएम सोनभद्र **वागीश शुक्ला** को ज्ञापन सौंपते हुए कॉलेज प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वहीं, **एबीवीपी कार्यकर्ताओं**—अमन जायसवाल, नीतेश गुप्ता, लक्ष्मण मौर्य, आशीष रंजन, राजन सोनी, पीयूष कसेरा आदि ने भी आक्रोश जताते हुए ज्ञापन दिया और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन हरकत में:

एडीएम सोनभद्र वागीश शुक्ला ने मामले को गंभीर मानते हुए **एसडीएम दुद्धी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश** दिया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही होगी।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र: कनहर नदी से अवैध बालू खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *