इंस्पेक्टर बोले- “जुआ संचालकों से बात नहीं बनी?”

इंस्पेक्टर बोले- “जुआ संचालकों से बात नहीं बनी?”

कैंट में ऑनलाइन जुआ का खेल,  पुलिस पर सवाल

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) : कैंट थाना क्षेत्र में भाग्यलक्ष्मी एप के जरिए सदर बाजार और कचहरी ऑटो स्टैंड के पास बड़े पैमाने पर ऑनलाइन जुआ संचालित होने की खबरें सामने आई हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध कारोबार से पुलिस को हर महीने लाखों रुपये की उगाही हो रही है। जब इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर कैंट से सवाल किया गया और साक्ष्य देने की बात कही गई, तो उन्होंने टालमटोल करते हुए कहा, “क्या जुआ संचालकों से बात नहीं बनी?”

सूत्रों का दावा है कि बीते सप्ताह कचहरी ऑटो स्टैंड पर ऑनलाइन जुआ पकड़े जाने की कार्रवाई, जिसमें 11,000 रुपये बरामद किए गए, मात्र दिखावा थी। इसे पुलिस की पहले से तय रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयां सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए की जाती हैं, जबकि जुआ का कारोबार खुलेआम चल रहा है।

इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जनता और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि इस अवैध गतिविधि की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़े   Maha Navami 2023 : नवरात्रि महानवमी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *