मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया गया विशेष अभियान

मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया गया विशेष अभियान

वाराणसी (जनवार्ता)। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में कमिश्नरेट के सभी थानों की महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। 

rajeshswari

इस अभियान के तहत अब तक 191 स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 2,858 महिलाओं और बालिकाओं को 2,355 पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला सुरक्षा केंद्र की टीमें 1,739 पंडालों, रामलीलाओं, मेलों, 682 मंदिरों, चौराहों, मॉल, पार्क और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय रहीं। इस दौरान 7,007 व्यक्तियों की जांच की गई, 1,356 को कठोर चेतावनी दी गई, और 31 मनचलों के खिलाफ धारा 126, 135, 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। 

महिलाओं के आवागमन वाले संवेदनशील स्थानों और हॉट-स्पॉट्स पर 123 स्थानों पर पुलिस और 297 स्थानों पर पीआरवी द्वारा फुट पेट्रोलिंग की गई, जिसमें 4,003 व्यक्तियों की जांच हुई। सघन चेकिंग अभियान में 4,903 वाहनों की जांच कर 3,660 वाहनों का चालान किया गया, 43 वाहनों से काली फिल्म हटाई गई और 43 वाहनों को सीज किया गया। 

इसके अतिरिक्त, जैतपुरा थाना पुलिस ने एक माह से लापता महिला को सर्विलांस के माध्यम से सकुशल बरामद किया। थाना रोहनियां में पंजीकृत दहेज उत्पीड़न के एक मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष की सश्रम कारावास और 20,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। साथ ही, चौबेपुर थाना द्वारा पॉक्सो एक्ट के एक मामले में पीड़िता को उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष के तहत 7 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इसे भी पढ़े   बीएचयू के परीक्षा प्रश्न पर गरमाई सियासत, अजय राय ने जताई आपत्ति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *