कोइलहवा पुल से महिला ने लगाई छलांग

कोइलहवा पुल से महिला ने लगाई छलांग

वाराणसी (जनवार्ता) । कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला ने वरुणा नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला  समाप्त कर ली। घटना सुबह लगभग 10 बजे कोइल्हवा पुल के पास हुई।

rajeshswari

सूचना मिलते ही कैंट थाने से दरोगा हमराह फैंटम दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।

मृतका की शिनाख्त सविता देवी (40 वर्ष), पत्नी जितेंद्र कुमार, निवासी पहलूपुरा, थाना कैंट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं।

इसे भी पढ़े   भदोही नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *