पंडित कमलापति त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि

पंडित कमलापति त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि

चन्दौली  (जनवार्ता): पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान ने काशी के गौरव और स्वतंत्रता सेनानी पंडित कमलापति त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि पंडित जी काशी की सांस्कृतिक परंपरा के अप्रतिम ब्रांड एम्बेसडर थे। वे पत्रकार, साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के सदस्य थे, जिन्होंने गांधी जी के आंदोलनों में 15 वर्ष की आयु से जेल यात्राएं कीं।

rajeshswari

संस्थान के संयोजक धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि पंडित जी ने 50 वर्षों तक संसदीय जीवन में प्रदेश के मंत्री, उप मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। उनका व्यक्तित्व परंपरा और आधुनिकता का सेतु था। कार्यक्रम में डाॅ. नारायण मूर्ति ओझा, गंगा प्रसाद, प्रदीप मिश्रा, श्रीकांत पाठक, दिनेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   Navratri  kanya pujan 2023 : नवरात्री कन्या पूजन में रखें विशेष ध्यान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *