चंदौली में गो-तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, गौवंश बरामद

चंदौली में गो-तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, गौवंश बरामद

चंदौली (जनवार्ता)    : थाना धीना पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मैजिक वाहन से गौवंश बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

rajeshswari

थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर तंबागढ़ पुलिया के पास मैजिक वाहन (UP67BT0086) की तलाशी ली। वाहन से गौवंश बरामद हुआ और दो अभियुक्तों—सतेन्द्र राम (39, जमानिया, गाजीपुर) और बन्दन कुमार (20, महुजी, चंदौली)—को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे गौवंश को बिहार ले जाकर ऊँचे दामों में बेचते थे, जहाँ से उन्हें पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। पुलिस ने एक एंड्रॉइड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, 600 रुपये नकद और मैजिक वाहन बरामद किया।

मामले में मुकदमा संख्या 104/2025, धारा 3/5A/5B/8 बीएनएस और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उ.नि. वीर बहादुर, उ.नि. तेजवीर सिंह और हे.का. मुकेश कुमार निषाद शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि गो-तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   तिलौरी गांव में महिला सफाईकर्मी की लापरवाही से चरमराई सफाई व्यवस्था, ग्रामीणों में आक्रोश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *