अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार बाईपास पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार योगेश मौर्या (निवासी इंद्रपुर, शिवपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

rajeshswari

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की और फरार वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची शिवपुर थाना पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े   बाढ़ का पानी घटने के बाद घाटों पर दुश्वारियां छोड़ गयी,मलेरिया और एलर्जी जैसी बीमारी छोड़ गयी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *