मिर्जमुराद : जुआड़ियों ने पुलिस की बाइक फूंकी, चार हिरासत में

मिर्जमुराद : जुआड़ियों ने पुलिस की बाइक फूंकी, चार हिरासत में

वाराणसी (जनवार्ता): मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव में सोमवार की अर्धरात्रि जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव किया और उपनिरीक्षक कौशल किशोर की बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और चार लोगों को हिरासत में लिया। एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

एसीपी ने बताया कि उपद्रवियों ने उपनिरीक्षक की बाइक को आग लगा दी। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, जुआ खेलने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते बवाल में बदल गया, जिसके बाद पथराव और लाठीचार्ज की नौबत आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

इसे भी पढ़े   रामपुर पंचायत भवन पर सेवा ही संकल्प चौपाल आयोजित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *