रामपुर पंचायत भवन पर सेवा ही संकल्प चौपाल आयोजित
वाराणसी । आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर पंचायत भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा ही संकल्प’ और ‘अंत्योदय’ के आह्वान से प्रेरित होकर सेवा ही संकल्प चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने के साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ जनसेवक सदानंद सिंह एवं पप्पू पाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक मुख्यालय से पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही अंत्योदय की वास्तविक भावना है। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

