मिर्जामुराद : खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

मिर्जामुराद : खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

वाराणसी (जनवार्ता)। मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर नेशनल हाईवे पर आनंद ढाबा के सामने गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे तीन दोस्तों की बाइक एक खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

rajeshswari

हादसे में मिर्जापुर निवासी शिवम साहू 23 और टीपू खान नामक  युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नियंत्रित किया। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचित कर आगे की कार्यवाही में जुटी  है।

इसे भी पढ़े   देव दीपावली : काशी में मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *