वाराणसी: डीसीपी गोमती ज़ोन ने किया थाना राजातालाब का औचक निरीक्षण

वाराणसी: डीसीपी गोमती ज़ोन ने किया थाना राजातालाब का औचक निरीक्षण

पैदल गश्त के दौरान दिए सुरक्षा के निर्देश

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) : पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन  आकाश पटेल ने गुरुवार को थाना राजातालाब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, शस्त्रागार, मेस, बैरक और महिला हेल्प डेस्क का गहन अवलोकन किया। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यावधिकरण, स्वच्छता, अपराध नियंत्रण और लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, थाना परिसर में मुकदमों से संबंधित वाहनों के निस्तारण और परिसर को स्वच्छ व उच्चकोटि का बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के पश्चात, भैया दूज पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्री पटेल ने कस्बा राजातालाब क्षेत्र में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान बाजार, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही, दुकानदारों को CCTV कैमरे लगाने, यातायात नियमों का पालन करने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास व सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़े   Durga Puja 2023 Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन इस विधि से करें मां कूष्मांडा की पूजा, सभी संकटों से मिलेगी निजात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *