राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, एसआईटी जांच जारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, एसआईटी जांच जारी

अयोध्या (जनवार्ता)। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। ट्रस्ट की सोमवार को हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। इससे पहले दोनों पदाधिकारियों ने 26 जून को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दिया था।

rajeshswari

मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत 14 लोगों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। एसआईटी ने ट्रस्ट के पुनर्गठन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति तथा निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई सिफारिशें की हैं। अंतिम जांच रिपोर्ट 15 जुलाई तक सौंपे जाने की संभावना है।

जांच के दौरान एसआईटी ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की है। पुलिस अब तक इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद करने का दावा किया है। जांच एजेंसी ट्रस्ट कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

इस बीच मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज है। विभिन्न पक्ष एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं ट्रस्ट और संबंधित संगठनों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी नहीं माना जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े   खाद्यान्न घोटाले में तीन कोटेदारों को ईओडब्लू ने किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *