शामली : एनकाउंटर में एक लाख का इनामी संजीव जीवा गैंग का फैसल ढेर

शामली : एनकाउंटर में एक लाख का इनामी संजीव जीवा गैंग का फैसल ढेर

एसओजी सिपाही घायल, एक साथी फरार

rajeshswari

शामली (जनवार्ता)। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात भोगीमजरा जंगल में हुई मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश फैसल को मार गिराया। फैसल कुख्यात संजीव जीवा गैंग का शूटर था।

सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश वेदखेड़ी मार्ग पर लूट की योजना बना रहे हैं। झिंझाना थाने की पुलिस और एसओजी ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फैसल गोली लगने से घायल हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान एसओजी के सिपाही दीपक निर्वाण को भी गोली लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैसल का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में जंगल में कॉम्बिंग की जा रही है।

पुलिस ने मौके से दो बाइक, दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और कई खोखे बरामद किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल सिपाही का हालचाल लिया। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

#ShamliEncounter #UPPolice #SOG #EncounterNews #FaisalShooter #SanjeevJeevaGang #UPCrimeNews #ShamliNews #PoliceAction #UPBreakingNews #InamiBadmash #UttarPradeshNews #LawAndOrder

इसे भी पढ़े   सोनभद्र: ससुराल में दामाद ने लगाई फांसी, पत्नी से हुआ था विवाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *