अस्सी घाट पर छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय वितरित

अस्सी घाट पर छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय वितरित

वाराणसी (जनवार्ता)  । छठ पर्व के पावन अवसर पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने अस्सी घाट पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय वितरण का आयोजन किया। इस पहल से सैकड़ों भक्तों की थकान दूर हुई और उनकी यात्रा सुगम बनी।

rajeshswari

संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गर्म चाय परोसकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष ममता ने बताया कि छठ पर्व सूर्य देवता की पूजा का प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो चार दिनों तक चलता है। इसमें सूर्य को अर्घ्य देने, पूजा-अनुष्ठान करने की परंपरा है, क्योंकि सूर्य जीवन के लिए ऊर्जा और प्रकाश का स्रोत हैं।

समाजसेविका संध्या पांडे ने पर्व का महत्व समझाते हुए कहा, “छठ में नदियों व जल स्रोतों जैसे प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान होता है, जो जीवन के लिए आवश्यक हैं। परिवार और समाज के लोग एकत्रित होकर पूजा करते हैं, जिससे एकता और सौहार्द बढ़ता है।”

संस्था के संस्थापक विजय कुमार ने कहा कि अस्सी घाट पर छठ के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है और श्रद्धालु कठिनाइयों का सामना करते हैं। इसी को देखते हुए निःशुल्क चाय वितरण की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम की सफलता में मोहम्मद अनीस, मंगलेश्वर प्रसाद, सूरज पाल, रामबाबू गुप्ता, रिंकू, करम भारती, सुमित बिंद, राजश्री साहनी, वर्षा श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। समापन पर मोहम्मद अनीस ने सभी को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़े   लालपुर थाने के पास फर्जी आरटीओ अधिकारी ने की ट्रक चालकों से वसूली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *