राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को कुलपति ने दी जन्मदिन की बधाई
वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में राज्यपाल के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र के विकास के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, अनुसंधान, नैतिक मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने में राज्यपाल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और शिक्षा को संस्कार, सामाजिक परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने की उनकी सोच अनुकरणीय है। वही वंचित एवं कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति उनकी संवेदनशीलता भी प्रेरणादायी है। इस दौरान कुलपति ने बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा से राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।


