बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई पर भड़के राहुल गांधी

बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई पर भड़के राहुल गांधी

नई दिल्ली,  बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई के मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

rajeshswari

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि एक महिला से दुष्कर्म और हत्या के दोषियों को रिहा कर दिया गया। देश में नारी शक्ति की झूठी बातें बोली जा रही हैं।

राहुल ने कहा, ‘पांच महीने की गर्भवती महिला से दुष्कर्म और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान रिहा किया गया।’ राहुल ने कहा कि देश पीएम की कथनी और करनी में अंतर देख रहा है।

5 महीने की गर्भवती महिला से दुष्कर्म और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान रिहा किया गया।

नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं?

बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म के दोषी रिहा

गौरतलब है कि गुजरात दंगे के दौरान वर्ष 2002 में हुए बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस पर जेल से रिहा कर दिया गया है। सभी दोषियों को गुजरात सरकार की माफी योजना के तहत रिहा किया गया है। मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दोषियों बिलकिस बानो के परिवार के सात सदस्यों की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। ये सजा 2008 में सुनाई गई थी।

इसे भी पढ़े   छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने किया नए विधानसभा भवन का उद्घाटन

बंबई हाईकोर्ट ने भी सभी दोषियों की सजा को बरकरार रखा था। रिहा किए गए दोषियों के नाम जयंतभाई नाई, गोविंदभाई नाई, शैलेश भट, राधेश्याम शाह, बिपिन चंद्र जोशी, केसरभाई वोहानिया, प्रदीप मोरधिया, बाकाभाई वोहानिया, राजूभाई सोनी, मितेश भट और रमेश चंदना हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *