युवक का अपहरण कर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

युवक का अपहरण कर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

सोने के आभूषण, चाकू और कार बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका थाना क्षेत्र में युवक को जबरन कार में बैठाकर उसके साथ मारपीट करने और आभूषण व मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने की चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अश्वनी कुमार निवासी नासिरपुर, थाना चितईपुर, वैभव कुमार निवासी दुल्लमपट्टी, सैयदराजा और राजेश्वर केसरी निवासी लोकवनपुर, घमुनिया मोड़, चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपितों की तलाश में जुटी थी।

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के मुताबिक, भिखारीपुर स्थित वैष्णो बिहार अपार्टमेंट निवासी प्रिंस सेठ उर्फ सचिन सेठ शुक्रवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच स्कूटी से अस्सीघाट से रवींद्रपुरी होते हुए अपने घर जा रहे थे। संकटमोचन मार्ग पर पुरानी हवेली के पास एक युवक ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान पीछे से आए दो अन्य युवकों ने चाकू लगाकर उन्हें जबरन कार में बैठा लिया।

आरोपित युवक को प्रयागराज हाईवे की ओर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन, सोने की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट छीन लिए और उसे सर्विस लेन पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपितों की तलाश तेज कर दी।

लंका प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि रमना चौकी प्रभारी पवन पांडेय, संकटमोचन चौकी प्रभारी शिप्रा सिंह और पुलिस टीम की मदद से तीनों आरोपितों को गढ़वाघाट के पास एक खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: मिर्जामुराद में कबाड़ी दुकान से चोरी के 4 कटे इंजन बरामद, मालिक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *