कूर्मि महासभा का अंधविश्वासों को दूर करने की अपील

कूर्मि महासभा का अंधविश्वासों को दूर करने की अपील

पालघर (वाडा) (जनवार्ता) : अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा वाडा तालुका के मेट गांव में आयोजित सात दिवसीय पुरोहित प्रशिक्षण शिविर का समारोहपूर्वक समापन हुआ। शिविर में प्रशिक्षित 55 पुरोहितों को प्रमाणपत्र एवं टोपी प्रदान की गई।

rajeshswari

महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक एल.पी. पटेल ने कहा कि आज का विश्व हर क्षेत्र में उन्नत है, फिर भी समाज में अंधविश्वास और कुरीतियां बनी हुई हैं। प्रशिक्षित पुरोहित इनसे मुक्ति दिलाकर समाज को सही दिशा देंगे। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर ने अपील की कि अधिक से अधिक महिलाएं पुरोहिती कार्य के लिए आगे आएं, क्योंकि प्रशिक्षित महिला पुरोहित परिवार और समाज के लिए आदर्श मार्गदर्शक साबित होंगी।

समापन समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बाबूलाल सिंह पटेल, ओएनजीसी महाप्रबंधक जनार्दन पटेल, सांस्कृतिक राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहिर गायकर, प्रदेश अध्यक्ष संजय पाटिल, प्रदेश महासचिव जयेश शेलार, पुजारी प्रशिक्षक डॉ. रज्जन प्रसाद पटेल, एड. गोपाल शेलके, किसन बोंद्रे, अजीत राऊत, नरेश अकारे, डॉ. राममूर्ति वर्मा, वी.के. वर्मा, अप्पा घुडे, कोंकण अध्यक्ष तुकाराम पश्ते, उद्योग महासभा प्रदेश अध्यक्ष समीर पाटिल, सूर्यवंशी क्षत्रिय ज्ञानी मंडल अध्यक्ष यदुनाथ पाटिल, नासिक जिला अध्यक्ष निवृत्ति न्याहारकर, रायगढ़ जिला अध्यक्ष प्रकाश चंडीवाडे, ठाणे शहर कुनबी मंडल अध्यक्ष पी.एन. पाटिल, पुरोहित प्रशिक्षक विजय दलवी, जिला उपाध्यक्ष विजय राव, उद्यमी काशीनाथ पाटिल, सचिव सीताराम पाटिल, मोहन पाटिल, सुभाष पाटिल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर विजय दलवी को कुर्मी पुरोहित महासभा का कोंकण विभाग अध्यक्ष, यदुनाथ पाटिल को पालघर जिलाध्यक्ष, जयंत पाटिल को महासचिव तथा किशोर चौधरी को तालुका महासचिव नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जयेश शेलार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन तुकाराम पश्ते ने किया।

इसे भी पढ़े   सारनाथ बाइक हटाने को कहने पर पुलिसकर्मी पर तीन युवकों का हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *