जिलाधिकारी ने  ईएसआईसी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने  ईएसआईसी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

वाराणसी (जनवार्ता)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने ईएसआईसी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।

rajeshswari

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने दवा काउंटर बढ़ाने, मरीजों की सुविधाओं में वृद्धि करने तथा अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने पर जोर दिया। साथ ही मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने संतोष जताते हुए कहा कि नियमित मॉनिटरिंग और सुधारात्मक कदमों से अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ईएसआईसी अस्पताल के अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने मानसिक अस्पताल परिसर में बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के छात्रों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे शिक्षण एवं अनुसंधान कार्यों में और अधिक सुविधा होगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : मनरेगा मजदूर यूनियन ने 'जी राम जी' नाम पर उठाया विरोध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *