जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादें

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादें

समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

rajeshswari

वाराणसी  (जनवार्ता) । जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान देते हुए समयबद्ध निस्तारण कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें।

श्री कुमार ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के साथ-साथ आईजीआरएस पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का भी गम्भीरता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में मुख्य रूप से राजस्व, सिंचाई, पेंशन, आवास, विद्युत कनेक्शन एवं सड़क संबंधी शिकायतें प्रमुख रही। जिलाधिकारी ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। फरियादी संतोषजनक सुनवाई से अभिभूत नजर आए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण ही प्रशासन की असली पूँजी है। इसे प्राथमिकता देकर जनविश्वास को और मजबूत किया जाए।

इसे भी पढ़े   ऑटो-ट्रक की टक्कर में महिला समेत दो की मौत और 9 घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *