जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
वाराणसी (जनवार्ता) : रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरवनपुर में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोहनिया के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक डॉ. सुनील पटेल जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, अपना दल ‘एस’) ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि हमारी सरकार पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है। संपूर्ण आदिवासी समाज उन्हें अपना भगवान मानता है। यह दिन स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति समुदाय के अमूल्य योगदान के स्मरण का अवसर है। इसका उद्देश्य जनजाति नायकों की संस्कृति और विरासत का उत्सव मनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और योगदानों से परिचित हो सकें। यह दिन सरकार और जनता को जनजाति लोगों की समस्याओं एवं उनके योगदान के प्रति जागरूक करने का माध्यम भी है।
विधायक ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय तथा जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए उनके सराहनीय कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, संजय गौड़, ग्राम प्रधान सरवनपुर आंचल गौड़, अखिलेश देवराज पटेल (वरिष्ठ युवा नेता), कमलेश गौड़, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, डॉ. प्रेम पटेल (जोन अध्यक्ष), श्यामबली पटेल (जिला सचिव) सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन तथा बूथ स्तर के सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

