रन फार यूनिटी के पदयात्रा में एकता अखंडता का दिखा संगम,उमड़ा जनसमूह

रन फार यूनिटी के पदयात्रा में एकता अखंडता का दिखा संगम,उमड़ा जनसमूह

कमालपुर। लौह पुरुष बल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती कार्यक्रम में रन फार यूनिटी के तहत विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विधानसभा पदयात्रा कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली के साथ खजरा से शुरू होकर रैथा डाक बंगला से जनौली होते हुए कमालपुर राष्ट्रीय इंटर कालेज में समापन हुआ।इस दौरान जनसभा कार्यक्रम के तहत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

rajeshswari


सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि आज यह उमड़ी भीड़ साबित कर रहा है कि देश की आन बान शान के लिए सभी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।यह आपके जोश व जज्बे को हर भारतीय आपको नमन करता है।आजादी के बाद देश की एकता व अखंडता की स्थापना में अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले भारत माता के सच्चे सपूत भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को हर भारतीय को याद करने की जरूरत है।उन्होंने 562 छोटी बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया था।युवा पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन के बारे में जानने की जरूरत है।

देश की एकता अखंडता को बनाने में युवाओं को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी।सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के एकता अखंडता व राष्ट्रीय एकजुटता का प्रतीक है।हम सभी को भारत की एकता को बनाने की एकजुट होने की जरूरत है।तभी हम राष्ट्र हित में सहयोग कर सकते है।इसके लिए युवाओं को मजबूती से अपनी भारतीय संस्कृति को आगे लाने में भूमिका निभानी होगी।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, प्रभारी सुरेश मौर्य, प्रमुख अवधेश सिंह,महेंद्र सिंह,राजेश सिंह,सुजीत जायसवाल,मृत्युंजय सिंह दीपू,प्रदीप सिंह,चंद्रभान मौर्य, रमेश द्विवेदी, इंद्रजीत बिंद, विपिन सिंह,हरिवंश उपाध्याय , अवधनारायन राय,सत्यवान मौर्य, अरविन्द उपाध्याय विक्की गुप्ता, प्रवीण राय, डॉ0 राम प्रताप राय, अभिमन्यु सिंह, अनिल मिश्रा, दुर्गविजय सिंह, राकेश सिंह आदि रहे।

इसे भी पढ़े   प्रयागराज मर्डर मिस्ट्री: दोस्ती, धोखा और खौफनाक हत्या की साजिश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *