शराब के साथ पकड़ा गया घोड़ा!

शराब के साथ पकड़ा गया घोड़ा!

मोतिहारी (जनवार्ता)। बिहार के मोतिहारी में शराब तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए तस्कर ने ऐसा दांव चला कि पुलिस भी हैरान रह गई। शराब से भरी बोरियां घोड़े पर लादकर खुद रास्ते से हट गया और घोड़े को अकेले आगे भेज दिया। उसे उम्मीद थी कि पुलिस घोड़े की तलाशी नहीं लेगी, लेकिन उसकी यह चाल काम नहीं आई।

rajeshswari

पुलिस ने संदिग्ध घोड़े को अकेले जाते देखा तो शक हुआ। तलाशी लेने पर घोड़े पर लदी बोरी से करीब छह पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 80 से 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

शराब बरामद होते ही पुलिस ने घोड़े को हिरासत में ले लिया। हालांकि घोड़े से पूछताछ संभव नहीं थी, लेकिन पुलिस ने आसपास छानबीन कर उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटों में कथित मालिक भी पुलिस की पकड़ में आ गया।

शराब तस्करी के इस अनोखे तरीके की इलाके में खूब चर्चा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चेकिंग से बचने के लिए घोड़े को आगे भेजकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी योजना उलटी पड़ गई।

इसे भी पढ़े   पुलिस ने करोड़ों के धोखाधड़ी की वांछित महिला को हरियाणा से किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *