काशी विश्वनाथ मंदिर में तमिल संगमम के चौथे दल का भव्य स्वागत 

काशी विश्वनाथ मंदिर में तमिल संगमम के चौथे दल का भव्य स्वागत 

पुष्पवर्षा, डमरू-शंखनाद और वेदमंत्रों से गूंजी काशी 

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)  । काशी तमिल संगमम 4.0 के चौथे समूह का सोमवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के शास्त्रियों ने पुष्पवर्षा, डमरू-शंख ध्वनि और वेदमंत्रोंच्चार के बीच तमिलनाडु से आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। 

श्रद्धालुओं ने एक स्वर में “हर हर महादेव” और “वणक्कम काशी” के जयघोष के साथ बाबा विश्वेश्वर के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। दर्शन के बाद मंदिर प्रशासन ने सभी अतिथियों को नवनिर्मित भव्य काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का विस्तृत भ्रमण कराया। इस दौरान उन्हें कॉरिडोर की स्थापत्य कला, ऐतिहासिक महत्व, आधुनिक सुविधाओं और यहां निरंतर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में विस्तार से बताया गया। 

भ्रमण के बाद सभी अतिथियों ने मंदिर द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में बाबा का प्रसाद (दोपहर का भोजन) ग्रहण किया। सात्विक भोजन और काशी की आतिथ्य परंपरा ने तमिल श्रद्धालुओं के मन को छू लिया। 

काशी तमिल संगमम के इस चौथे दल के दर्शन-भ्रमण ने एक बार फिर काशी और तमिलनाडु के प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत किया। श्रद्धालुओं ने इसे दोनों परंपराओं के संगम का अविस्मरणीय दिन बताया।

इसे भी पढ़े   'हर व्यक्ति को सुरक्षा न पुलिस दे सकती है और न ही सेना',नूंह हिंसा पर सीएम मनोहर लाल खट्टर का बयान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *