पानी टंकी से 12 बैटरियां चोरी, दरवाजे की कुंडी काटकर अज्ञात लोगों ने की चोरी

पानी टंकी से 12 बैटरियां चोरी, दरवाजे की कुंडी काटकर अज्ञात लोगों ने की चोरी

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव हड़ियाडीह में रविवार की रात एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पानी की टंकी से 12 बैटरियां चोरी हो गई हैं।पानी टंकी के ऑपरेटर संदीप ने बताया कि रविवार रात किसी अज्ञात चोरों  ने टंकी के दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर घुसकर 12 बैटरियां चुरा लीं। यह घटना रात के किसी समय हुई बताई जा रही है।संदीप ने सुबह जब टंकी पर पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी कटी हुई और बैटरियां गायब पाईं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मालूम हो कि ये बैटरियां पानी की आपूर्ति से जुड़े विद्युत उपकरणों के संचालन में काम आती थीं।

rajeshswari


इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि पानी की आपूर्ति बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   विधायक कैंट सौरभ के होली मिलन में बरसे फूल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *