रोहनिया विधायक ने 150 दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

रोहनिया विधायक ने 150 दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

15 को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

वाराणसी (जनवार्ता)। अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग संस्थान, खुशीपुर में गुरुवार को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

rajeshswari

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने 150 दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, बैसाखी, एमआर किट और आईडी किट सहित अन्य उपकरण शामिल रहे। इसके साथ ही 15 दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सहायक उपकरण और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक आसानी से कर सकेंगे।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने सरकार एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को आने-जाने और दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जिला दिव्यांगजन अधिकारी राम प्रकाश सिंह एवं प्रभारी रमेश सिंह ने किया। संचालन अरविंद सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सौरभ सिंह ने किया।

इस अवसर पर अजीत पटेल, नरेंद्र पटेल, मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, कमलेश कुमार, माधुरी सिंह, प्रदीप यादव, आलोक त्रिपाठी, अनीता यादव, प्रदीप उपाध्याय, विनोद कुमार मौर्य, रिंकू कमलेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ में पीएम मोदी ने देखी ‘वैदिक घड़ी’, प्राचीन समय गणना प्रणाली में दिखाई गहरी रुचि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *