पत्नी के कथित अवैध संबंध और प्रेमी की धमकी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

पत्नी के कथित अवैध संबंध और प्रेमी की धमकी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

मौत से पहले बनाया वीडियो

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मरने से ठीक पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी और सास पर लगातार मानसिक प्रताड़ना देने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी, उसके कथित प्रेमी और सास के खिलाफ बीएनएस की धारा  (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान राहुल मिश्रा (30), पुत्र स्व. रामाशंकर मिश्रा, निवासी बनकट गांव के रूप में हुई है। राहुल अपनी मां रानी देवी के साथ रहता था और मां का इकलौता बेटा था।

मां रानी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब पांच साल पहले राहुल ने लखनपुर गांव निवासी एक युवती से प्रेम-विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी का थाना क्षेत्र के ही शुभम सिंह उर्फ डेंजर नाम के युवक से अवैध संबंध हो गया। दोनों मिलकर राहुल पर पत्नी को तलाक देने के लिए दबाव बनाते थे।

रानी देवी के अनुसार रविवार को राहुल अपनी पत्नी और बेटे से मिलने ससुराल लखनपुर गया था, लेकिन पत्नी उसके साथ आने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद शुभम सिंह ने राहुल को फोन पर धमकी दी कि यदि तलाक नहीं दिया तो जान से मार देगा। लगातार मानसिक प्रताड़ना व धमकी से आहत होकर राहुल ने मंगलवार सुबह घर में फांसी लगा ली।

इसे भी पढ़े   एटा: जुआ मामले में लापरवाही पर SHO सहित 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मृतक ने आत्महत्या से पहले मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने साफ-साफ कहा, 
“मेरी पत्नी का शुभम सिंह डेंजर से अवैध संबंध है। दोनों मुझे लगातार तलाक देने के लिए मजबूर कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मैं अपनी जान दे रहा हूं, इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी पत्नी, उसके प्रेमी शुभम सिंह और सास की है।”

लोहता थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मां की तहरीर पर पत्नी, शुभम सिंह उर्फ डेंजर और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *